मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में चल रही श्री हनुमत जयंती महोत्सव के दौरान सुंदरकांड महायज्ञ संपन्न हुआ। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। श्री हनुमान जयंती महोत्सव शुभारंभ पर महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि शास्त्रों में यज्ञ का विशेष महत्व है। वातावरण की पवित्रा के साथ ईश्वर की प्रसन्नता और अंतःकरण की शुद्धि यज्ञ से संभव है। यज्ञ मानव को उधर्गामी बनाता है। सेवक प्रेम प्रकाश अरोरा व राजकुमार अग्रवाल ने सुंदर कांड महायज्ञ में सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ संपन्न कराया। जिसमें हाथरस से पधारे श्री कृष्ण चैतन्य मंडल के संयोजक गिरिराज किशोर, अभय कुमार, ट्रस्ट के अध्यक्ष आरके टंडन, मधु टंडन, जिया लाल अग्रवाल, कंवर सैन गोयल, भीम सैन गोयल, जीके अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि विभिन्न प्रांतों से बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.