हरदोई, जनवरी 25 -- हरदोई। शहर के आरआर कॉलेज परिसर ग्राउंड में चल रहे राज्य स्तरीय बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल हॉकी प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीत ली। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम व फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाबू श्री चंद्र अग्रवाल हरदोई की टीम को 5-1 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों व उपस्थित जनों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि, खेल हमें आपस मे जोड़ता है। खेल हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा खेलों से व्यक्ति अनुशासन, समय व प्रबंधन सीखता है। खेल सुविधाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाते हुए बोले सभी खिलाड़ियों का उत्साह, लगन और समर्पण प्रदेश को खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.