धनबाद, फरवरी 23 -- टाटा भेलाटांड़ नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 11 दिवसीय 46वें श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तहत रविवार को चौथे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही महिला व पुरुष श्रद्धालु पूजा की थाली लेकर यज्ञमंडप पहुंचे और श्रद्धा-भक्ति के साथ परिक्रमा की। महायज्ञ के मुख्याचार्य रविंद्र शास्त्री ने प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और मानव जीवन के महत्व पर शिक्षाप्रद संदेश दिया। आचार्य मंडली में अशोक उपाध्याय, बाल मुकुंद पांडेय, उमाशंकर पांडेय एवं रामाधीर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया। आयोजन की सफलता में सचिव हीरा श्रीवास्तव, बीर बहादुर, रवि मोदक, बीएन लाल, विष्णु चौहान, हरि महतो, देवा मंडल, कन्हैया मिश्रा, मनोहर मिश्रा, नारायण मिश्रा सहित कई लोग सक्रिय...