धनबाद, फरवरी 19 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा भेलाटांड़ स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 46वां 11 दिवसीय श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाएं व युवतियां अपने सिर पर मिट्टी का कलश लेकर कतारबद्ध होकर जयकारों के साथ चल रही थी। जबकि 101 श्रद्धालु अपने हाथों में निशान लेकर चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओ के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। यह कलश यात्रा भेलाटांड़, बांसकपुरिया, कपुरिया, रूदी, ओलीडीह, चरकीटांड़, बारकी बस्ती होते हुए दामोदर नदी तट पर पहुंची। जहां आचार्य मंडली द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरण कराया गया। कलश यात्रा पुनः वापस मंदिर परिसर पहुंचकर कलशों को यज्ञ मंडप परिसर स्थापित किया गया। इस दौरान ...