मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। आर्ट आफ लिविंग के तत्वावधान में 10 मार्च को जमालपुर जेएसए ग्राउंड में महासत्संग का आयोजन दोपहर 11 से 12.15 तक होगा। जिसमें बारह वर्षों के बाद बिहार आ रहे श्रीश्री रविशंकर जी के द्वारा प्रवचन व भजन होगा। इसके अलावा श्रद्धालु सोमनाथ के दुर्लभ शिवलिंग का दर्शन करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार की शाम आयोजन समिति के सदस्यों की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल समिति के सदस्यों ने समूचे शहर का भ्रमण कर लोगों को महासत्संग के लिए आमंत्रित किया। शोभा यात्रा में कार्यक्रम प्रभारी स्वामी अमृतानंद जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ निधि, आर्ट आफ लिविंग के प्रदीप कुमार, गणेश सुलतानिया, शीतल सुलतानिया, कविता सहित अन्य मौजूद थे। स्वामी अमृतानन्द ने बताया कि हजार वर्ष पूर्व मो.गजनी ने सोमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.