रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री मौली सती दादी ट्रस्ट की ओर से 11 जनवरी को रातू रोड स्थित हनुमान बख्श पोद्दार भवन में श्रीश्री मौली सती दादी का 15वां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रांची में माता के महोत्सव का यह दूसरा आयोजन होगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे बैंड-बाजे के साथ निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से होगी। ट्रस्ट सह आयोजन समिति के संयोजक आरएस अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा के समापन के बाद दोपहर दो बजे से मंगल पाठ होगा। शाम पांच बजे से आयोजित भजन संध्या में गायक माता के दरबार में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। शाम सात बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ एक दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने बताया कि श्री मौली सती दादी का मूल मंदिर राजस्थान के सीकर जिला अंतर्गत उदयपुरवाटी में स्थित है, जिनके भक्त व साधक देश...