पूर्णिया, फरवरी 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जिले के सबसे बड़े धर्मशाला श्री अग्रसेन भवन में नौवें श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित रात्रि जागरण में भवानीपुर प्रखंड समेत रूपौली, बिरौली, धमदाहा, मधेपुरा के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। महोत्सव के दौरान बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने ऐसी भक्तिमय प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता अपनी जगह से हिल नहीं पाए और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कलकत्ता से आए चर्चित भजन गायक पारस बरड़िया के सुमधुर भजनों देना है तो दीजिए जनम-जनम का साथ और आजा कलयुग में ले के अवतार ओ गोविंद पर श्रोता मंत्रमुग्ध नजर आए। वहीं राहुल गहरवार की प्रस्तुति सियाराम जय राम जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.