सीवान, फरवरी 20 -- गुठनी,एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय के बलिया गांव में 19 से 25 फरवरी तक होने वाले श्रीविष्णु महायज्ञ व हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार की सुबह में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सरयू नदी पंच मंदिरा घाट पर अयोध्या से आये आचार्य द्वारा गंगा पूजन, जल, जीव, स्थल और दस विधि पूजा कराई गई। कलश यात्रा में हजारों महिला व पुरुषो के साथ हाथी, घोड़े व गाजे बाजे समेत शोभायात्रा निकालकर गाँव के सभी देवताओं का पूजन किया गया। और भव्य कलश यात्रा बलिया यज्ञ मंडप से शुरू होकर कृष्णापालि, मुड़ा, दरौली होते हुए पंचमदिरा घाट स्थिति सरयू नदी किनारे पूजन करने के बाद जल भराई शुरू कि गई। जिसके बाद श्रद्धालु जल भरने के बाद पुनः यज्ञशाला पर पहुंचे। यज्ञाचार्य श्री गंगाधर शुक्ला उर्फ गुरू जी नें बताया कि यज्ञ में प्रसिद्ध रासलीला मण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.