वाराणसी, अक्टूबर 9 -- वाराणसी। मणिकर्णिका घाट स्थित श्रीविष्णु चरण पादुका का बुधवार को कार्तिक मास की प्रतिपदा पर पूजन किया गया। पूजन के बाद पूर्वजों की आत्मशांति की कामना से आकाशदीप जलाए गए। श्रीविष्णु चरण पादुका मणिकर्णिका सेवा समिति की ओर से आयोजित पूजन के अवसर पर पं.देवेंद्रनाथ शुक्ला, पं.कन्हैया त्रिपाठी, पं.मनीषनंदन मिश्र, पं.वीरेंद्रनाथ शुक्ल, पं.विवेकनाथ शुक्ला, पं.जयेंद्रनाथ दुबे, पं.अभिषेक शुक्ला, पं.साकेतनंदन मिश्र, पं.श्रीकांत पाण्डेय, पं.आनंदकृष्ण शर्मा, महंत राजनाथ तिवारी, पं.सुनील शुक्ला, पं.मनीष पाठक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...