बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र की शैक्षणिक व सांस्कृतिक धरोहर श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय के प्रबंधन समिति का चुनाव के बाद मतगणना रविवार की देर रात शांतिपूर्ण हुई। निर्वाचन पदाधिकारी भोला चौधरी ने चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में संतोष गुड्डु ने 424 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर जयपुरिया को 289 मत मिले। जबकि, भारत भूषण पोद्दार को 30 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार संतोष गुड्डु ने नवल किशोर को 135 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने के मुकाबले में पवन कुमार सुमन ने 450 मत हासिल कर ब्रजनंदन यादव को 163 मतों से पराजित किया। ब्रजनंदन यादव को कुल 287 मत प्राप्त हुए। सचिव पद का चुनाव सबसे अधिक रोचक रहा। इस पद पर अमित पोद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.