हरिद्वार, अगस्त 16 -- श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महंत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो गए। शनिवार को आश्रम परिसर में उन्हें संन्यास परंपरा के अनुसार भू समाधि दी गई। संत समाज, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भू समाधि का विधिविधान उनके शिष्य प्रणवानंद महाराज ने किया। सिरसा के डबवाली में धार्मिक यात्रा संपन्न कराने के बाद हृदयाघात से उनका देहावसान हो गया था। उन्होंने बाल्यावस्था से ही गौ, गंगा और गीता की सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया। भगवान जंभेश्वर की महिमा का प्रचार-प्रसार कर विश्नोई समाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.