लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर्स कोआ'परेटिव (इफको) की ओर से गुरुवार को आयोजित श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव में जुटे साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों ने उनकी रचनाधर्मिता और जीवन यात्रा पर चर्चा की। उनके पहले उपन्यास सूनी घाटी का सूरज, अंगद का पांव, राग दरबारी, आदमी का जहर, मकान, विश्रामपुर का संत, बब्बर सिंह व उसके साथी पर बात हुई। जन्मशती उत्सव के केंद्र में था उपन्यास राग दरबारी। चित्र और पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अशोक पाठक ने राग दरबारी के अंशों का सजीव पाठ कर अनमोल कृति के किरदारों को जीवंत कर दिया। उद्घाटन के बाद जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरा निजी मत है कि श्रीलाल शुक्ल को भूगोल, अर्थशास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.