वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी। पौष कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि 11 दिसंबर को बाबा श्रीलाट भैरव का तांत्रिक विधि से पूजन किया जाएगा। सात्विक, राजसिक एवं तामसिक विधि से त्रिगुणात्मक शृंगार कर तंत्र साधना होगी। श्रीलाट भैरव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल ने बताया कि परंपरानुसार बटुक भैरव मंदिर के महंत राकेश पुरी एवं भास्कर पुरी सहित कई तंत्र साधक अनुष्ठान करेंगे। मध्य रात्रि में पाक्षिक अष्टमी पूजन के बाद शयन आरती होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...