रांची, जनवरी 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में माघ कृष्ण षटतिला एकादशी पर बुधवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान के दौरान दस दिक्पालों की मंत्रोच्चार के साथ दिक्बंधन क्रिया संपन्न हुई, जिसके पश्चात ब्रह्मांडनायक श्रीवेंकटेश्वर के चारों व्यूह-मूल विग्रह, उत्सव विग्रह और भोग विग्रह का पूजन हुआ। इस क्रम में श्रीपति शालीग्राम भगवान, सर्वाभरण भूषिता श्रीश्रीदेवी, रंगनाथ प्रिया श्रीभूमिदेवी, श्रीगोदांबा देवी और भगवान के आयुधवर चक्रराज सुदर्शन सहित श्रीयंत्र की क्रमानुसार षोडशोपचार पूजा की गई। नक्षत्र, कुंभ एवं कर्पूर की बाती से महाआरती हुई। इसके बाद सुश्राव्य श्रुति, उपनिषद और देशिक स्तोत्राणि के मंत्रों से भगवान की महास्तुति की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.