रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में गुरुवार को धनुर्मास व्रतोत्सव के अंतर्गत तिरुप्पावै प्रबंधम का अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर भगवान को नवीन परिधान धारण कराए गए और आयुर्वेदिक औषधि का पान कराया गया। बताया गया कि मंदिर में 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक पूरे एक माह श्रीवेंकटेश्वर की भगवान रंगनाथ के रूप में और भूमि देवी लक्ष्मी की गोदाम्बा देवी के रूप में विशेष पूजा-उपासना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...