रांची, फरवरी 12 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार को विजया एकादशी और कुंभ संक्रांति के शुभ संयोग पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। सुबह 4:30 बजे ब्रह्ममुहूर्त में अनुष्ठान प्रारंभ होंगे, जिसके बाद भगवान का तिरुमंजन (महाभिषेक), भव्य शृंगार और महाआरती की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 7 बजे खोल दिए जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी व्रत के प्रभाव से श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। विधि-विधान से यह व्रत करने वालों को जीवन के हर क्षेत्र में विजय और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...