वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नौ दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा से हुआ। श्रीफलाहारी बाबा संत सेवा ट्रस्ट की ओर से शिवपुर के रामलीला मैदान में आयोजित अनुष्ठान के निमित्त निकाली गई कलश यात्रा में संत-महात्मा बग्घी पर विराजमान हुए। सिर पर गंगा जल का कलश लिये 101 महिलाएं एवं पताका लिये पुरुष चल रहे थे। यज्ञाचार्य जितेंद्र तिवारी के साथ पं.लवकुश तिवारी एवं पं.रोहित शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कलश पूजन कराया। महंत रामदास त्यागी फलाहारी बाबा एवं मुख्य यजमान विनोद दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में रोज सुबह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगा। शाम को जनकल्याणार्थ शिवमहापुराण कथा होगी। 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अग्नि प्रकट कर महालक्ष्मी यज्ञ शुरू होगा। 5 से 11 दिसंबर तक रोज कथाव...