रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीश्याम परिवार की ओर से श्रीश्याम निशान अमृत महोत्सव-2025 के तहत शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से श्रीश्याम निशान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 301 निशान धारक महिला-पुरुष निशान लेकर चले। फूलों से सजे रथ पर प्रभु श्री श्याम की झांकी खास थी। प्रभु श्री श्याम के साथ श्रीराधा-कृष्ण, श्रीराम लखन जानकी और हनुमान जी की भी जीवंत झांकी चल रही थी। झारखंड के प्रसिद्ध ढाक पार्टी के 31 सदस्यों की टीम ने शोभायात्रा में अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। दोपहर 2 बजे श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली शोभायात्रा श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस लौटी। श्याम परिवार रांची के मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, अजय विशिष्ट, विष्णु श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.