सीतापुर, फरवरी 5 -- मिश्रिख, संवाददाता। तहसील प्रशासन ने गुरुवार को एक मंदिर परिसर सहित कई जगहों पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटावाया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। आगामी होली परिक्रमा मेले को लेकर पंचकोसी परिक्रमा के तहत पड़ने वाले श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में हुए अवैध अतिक्रमण को तहसीलदार अजय जायसवाल की टीम ने गुरुवार को महंत विमलानंद सरस्वती की मौजूदगी में जेसीबी से हटवा दिया। वहीं, तहसील क्षेत्र के निरहन में अतिक्रमित नाली को राजस्व विभाग व पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा हटवाया गया। ग्राम हीरापुर परगना मछरेहटा में चक मार्ग को नायब तहसीलदार अजय कुमार की अगुवाई में अवैध अतिक्रमण को खाली कराया गया। परगना कोरौना के सरैया में चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग के लेखपाल व पुलि...