मथुरा, दिसम्बर 1 -- मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सहायक तारा चन्द्र धारिया के भतीजे हरीश चन्द्र धारिया ने श्रीलकां में भारत का परचम लहराया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में हरीश ने 77 किग्रा भार में गोल्ड मेडल जीतकर विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया है। इसमें करीब 40 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। तारा चन्द्र धारिया ने बताया कि भतीजा शुरू से ही होनहार रहा है। वह आगरा के एक निजी कॉलेज में व्यायाम शिक्षक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...