नई दिल्ली, जुलाई 8 -- श्रीलंका ने मंगलवार को तीसरे वनडे में बांग्लादेश का कचूमर निकालते हुए 99 रनों से विजयी परचम फहराया। मेजबान श्रीलंका ने पल्लेकेले स्टेडियम में 286 रनों का टारगेट देने के बाद बांग्लादेश को 39.4 ओवर में 186 रनों पर ढेर कर दिया। इसी के साथ चारिथ असलंका की अगुवाई वाली श्रीलंका टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। श्रीलंका ने पहले मैच में 77 रनों से जीत हासिल की थी जबकि मेहदी हसन मिराज की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ने दूसरा मुकाबला 16 रनों से अपने नाम किया। बता दें कि श्रीलंका ने घर पर लगातार आठवीं वनडे सीरीज जीती है। अंतिम मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर तनजीद हसन तमीम (17) सस्ते में लौटे। नजमुल हुसैन शान्तो का खाता नहीं खुला। परवेज हुसैन इमोन (28) और मिराज (2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.