नई दिल्ली, जनवरी 30 -- भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं लेकिन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। जिसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उसकी जगह विश्व कप में शामिल किया है। आईसीसी के इस फैसले से पाकिस्तान ने कड़ा ऐतराज जताया और टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दी। हालांकि भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने कोलंबो में एएफपी को बताया कि श्रीलंका क्षेत्रीय विवादों में फंसने से बचना चाहता है। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.