नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- चक्रवाती तूफान दित्वा का कहर झेल रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने इस तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना भी जताई है। वहीं दूसरी तरफ UAE ने पाकिस्तानियों को वीजा देना बंद कर दिया है। देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:तूफान की मार झेल रहे श्रीलंका के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ,भेजी राहत सामग्री चक्रवाती तूफान 'दित्वा' का कहर झेल रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और ज़रूरी मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मदद भेजी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति बदलेगी, भारत और मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने शुक्रवार को 'चक्...