वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे रंगभरी एकादशी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रविवार शाम श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस एस. थुरईराजा एवं उनकी धर्मपत्नी शशिकला भी शामिल हुईं। उन्होंने पालकी पर विराजमान विश्वनाथ महादेव और माता गौरा की चल प्रतिमा पर पुष्प, हल्दी और अबीर- गुलाल अर्पित किया। दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। प्रतिभागी कलाकारों को अंगवस्त्रम से सम्मानित भी किया। मंदिर न्यास की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने जस्टिस थुरईराजा और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि जस्टिस थुरईराजा का जुड़ाव भारत से है। उनके पूर्वज यहीं के थे। एस. थुरईराजा श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के पहले ऐसे न्यायाधीश हैं, जिनके पूर्वजों का संबंध भारत से रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.