रांची, अगस्त 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से शनिवार की शाम हरमू मैदान में आयोजित दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता में रोमांच दिखा। शाम 7 बजे के बाद आरंभ हुई प्रतियोगिता में श्रीराम सेवा समिति, बीजूपाड़ा के गोविंदाओं ने सबसे कम समय में दही-हाड़ी फोड़कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। वहीं, महिलाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता में राधा-रानी, करघे की टीम ने सबसे कम समय में हांडी फोड़कर प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा। देर रात समाप्त कार्यक्रम में विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। सांसद आदित्य साहु, विधायक नवीन जयसवाल, भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, बजरंगी यादव व अन्य उपस्थित थे। किसने कितना समय लगा श्रीराम सेवा समिति ने मात्र 35.24 सेकेंड में दही-हांडी फोड़ी...