नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद महाराज ने भगवान श्रीराम सीता विवाह, लक्ष्मण परशुराम संवाद के प्रसंगों का वर्णन किया। पहले प्रसंग में जनकपुरी पहुंचने पर मुनि समेत दोनों भाइयों का राजा जनक ने स्वागत सत्कार किया। उन्हें बताया कि जो भी शिव धनुष को तोड़ेगा उसी के साथ जानकी का विवाह होगा। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने धनुष उठा लिया। भगवान राम के छूते ही धनुष टूट गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 11 अप्रैल को राम राज्याभिषेक की तैयारी, राम वनवास, केवट संवाद आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.