उरई, नवम्बर 26 -- उरई। संवाददाता इन्टैक उरई अध्याय और संस्कार भारती जालौन के संयुक्त तत्वाधान में उरई जेल रोड स्थित ठडेश्वरी मन्दिर के आंगन में श्रीराम वीथिका का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें भगवान श्री रामचंद्र जी के चरित्र से प्रेरणा मिलती है। इस वीथिका में अयोध्या के श्रीराम मंदिर का मॉडल रखा गया और इसके साथ साथ विशेष बात यह रही कि जिन ईंटों से अयोध्या धाम में मन्दिर का निर्माण हुआ है उन पवित्र ईंटों को भी यहां पर प्रदर्शित किया गया है। इन ईंटों पर श्रीराम 2021 तथा श्री राम 2023 अंकित है। इस वीथिका का शुभारंभ करते हुए सिद्धराम दास जी महाराज ने कहा कि इस तरीके के आयोजन अवश्य होने चाहिए। इससे हमें अपने पूर्वजों अपने आराध्यों के बारे में बहुत कुछ सीखने समझने का अवसर प्राप्त होता है। यहां पर लगी वीथिका को देखने से हमें भगवान श्री रामचंद्र जी के...