उरई, दिसम्बर 30 -- जालौन, संवाददाता। चुर्खी रोड स्थित अक्षरा ग्रीन सिटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक अंकित शास्त्री ने कालियामान मर्दन व गोवर्धन पूजा का सुंदर वर्णन किया गया। कथा को सुनकर तथा श्रीराम लीला महोत्सव में धनुष यज्ञ की लीला देखकर भक्त विभोर हो गये। श्रीमद्भागवत में छठे दिन कथा व्यास पंडित अंकित शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.