मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट स्थित रामटेक पर श्रीराम लीला कमेटी की ओर से मुकुट पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष अमरेश मिश्र ने विधि विधान से मुकुट पूजन किया। पुरोहित की ओर से मंत्रोचार के साथ पूजन संपन्न कराया गया। कमेटी के अध्यक्ष ने कह कि मुकुट पूजन के साथ ही धार्मिक कार्यों का शुभारंभ हो गया। दशहरा के दिन विशाल मेला व इसके पूर्व हनुमान सेना, छिपुलकी आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान विपिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सनत केशरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.