सहारनपुर, जनवरी 22 -- पवित्र अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति द्वारा भगवान श्रीराम की बधाई एवं स्तुति स्वरूप भजन प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या काल में मंदिर समिति के सदस्य सुभाष धीमान ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर प्रांगण को दीपों से सुसज्जित किया। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर जगमगा उठा और द्वितीय वर्षगांठ को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा इस पावन अवसर पर नगरवासियों को शुभकामनाएं प...