प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- विजय दशमी पर होने वाले श्रीराम और रावण का युद्ध और रावण वध का साक्षी बनने के लिए गुरुवार को शहर के रामलीला मैदान में सैकड़ों श्रद्धालु जुटेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से रामलीला मैदान को लकदक कर दिया गया है। यही नहीं दशहरा मेले के लिए रामलीला मैदान में मिठाई, खिलौने और कपड़े की दुकानें सजने के साथ मनोरंजन के तमाम साधन भी उपलब्ध हैं। शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है। इसी क्रम में विजय दशमी के दिन रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लंकापति रावण के बीच युद्ध होता है और श्रीराम रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं। इस पल का साक्षी बनने के लिए गुरुवार को रामलीला मैदान में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। इस ऐतिहासिक मंचन के लिए नगरपालिका प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.