मेरठ, जनवरी 25 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में श्रीराम मंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विधिवत हवन-पूजन कराया गया। जिसके उपरांत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान हरीश और ललिता रहे। आचार्य बृजेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया गया। ऋषिपाल मलिक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों को हमें आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य जॉनी, हर्ष, ऋषिपाल मलिक, नरेंद्र, सोनवीर, महेश, अरुण, देव सहित ग्रामीण रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...