लोहरदगा, जनवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। श्रीराम मंदिर फुलवारी, लोहरदगा में श्रीराम लला के स्थापना दिवस पर 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि श्रीराम लला के स्थापना दिवस पर सुबह 11 बजे श्रीरामरक्षा स्त्रोत और सामूहिक सुंदरकांड का पाठ के बाद आरती, दोपहर एक बजे से भंडारा शुरू हो जाएगा। भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने जिले के सभी सनातन धर्मावलम्बियों से आग्रह किया है कि समय निकाल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में शामिल होकर भव्यता बढ़ाएं। ताकि हर वर्ष हम सभी मिलकर और भव्य कार्यक्रम कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...