लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम सभा अयोध्यापुर से श्रीराम दरबार के साथ एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने किया। रैली अयोध्यापुर से शुरू होकर महेशपुर-मोहम्मदी रोड, कस्बा ममरी, रोशन नगर, अंबरपुर सहित कई गांवों से गुजरते हुए पुनः अयोध्यापुर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया। जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान व ब्लॉक मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। रैली में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.