बदायूं, जनवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। भगवा सेना के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु के नेतृत्व में रामजन्म भूमि द्वितीय स्थापना दिवस पर उसहैत में कालसेन बाबा मंदिर पर हवन पूजन किया गया। राम रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुजरिया थानाध्यक्ष ज्योति सिंह, समाजसेवी ज्वाला प्रसाद गुप्ता, अरविंद गुप्ता ने श्रीराम भगवान परिवार का तिलक कर आरती उतर कर कराया। यात्रा के दौरान जय श्रीराम ने जय घोष से वातावरण गूंज उठा। नगर में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान राम परिवार का तिलक किया गया एवं भगवा झंडे लहराये। धर्मपाल यादव, श्रीराम कश्यप, अखिलेश गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, राममूर्ति कश्यप मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.