वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी व्यापार मंडल ने बुधवार को शोभायात्रा निकाली। सिगरा स्थित गांधीनगर से शुरू हुई शोभायात्रा मलदहिया, मैदागिन, पीलीकोठी, चौकाघाट, नदेसर, पांडेयपुर होते हनुमान मंदिर पहुंची। वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शोभायात्रा में स्वामी कृपानंद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कविंद्र जायसवाल, गुनगीत सिंह, संजय निरंकारी, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव वर्मा, अनिल, अरविंद जायसवाल, आरती शर्मा, गुड़िया केसरी, लक्ष्मण, राजकुमार, गुंजित सिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.