बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- नगर के नुमाइश मैदान में श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में चल रही रामलीला में गुरुवार रात नगर में धूमधाम से राम बारात निकाली गई। भगवान श्रीराम ने धनुष को तोड़ दिया था तो सीता स्वयंवर की तैयारी हो गई थी। धनुष टूटते हुए आसमान से देवताओं ने पुष्प वर्षा की। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली राम बारात में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर में निकाली गई राम बारात की घुड़चड़ी रेलवे रोड के शिव मंदिर से शुरू हुई और शीतलगंज लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंच संपन्न हुई। भगवान श्रीराम अपने भाईयों के साथ घोड़े पर सवार थे। इनमें अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। जगह-जगह बारात का फूल बरसाकर स्वागत किया। श्रद्धालु पलकें बिछाए हुए श्रीराम के स्वागत का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही लोगों ने श्रीराम की झलक पाई। चारों त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.