मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- एसडी मार्किट में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव के छठे दिन कथा वाचक अरविंद महाराज के साथ उनके सुपुत्र अभिषेक (बालाजी धाम आश्रम, आगरा) ने भी कथा का पाठ किया। दोनों संतों की संयुक्त वाणी से श्रोतागण भावविभोर हो उठे। कथा में श्रीराम बारात एवं श्रीराम वनवास का प्रसंग सुनाया। शनिवार को भगवान श्रीराम के विवाह उपरांत नगर आगमन की मंगलमयी बारात का हर्षोल्लास से वर्णन किया। इसके पश्चात राम वनवास का करुणामय प्रसंग सुनाया गया, जिसमें त्याग, मर्यादा और धर्म का गहन संदेश उपस्थित रहा। मंच संचालन अनिल नामदेव जी द्वारा अत्यंत सुमधुर एवं सुसंगठित रूप से किया गया। कथा में मुख्य यजमान नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, आकाश कुमार, नीरज कुमार व विशेष यजमान नरेश सिंघल, अमित चौधरी रहे। कथा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.