बिजनौर, जनवरी 11 -- श्रीराम कथा के नौंवे दिन कथा व्यास राजकुमार सुदर्शन महाराज ने भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने असत्य पर सत्य की जीत हासिल की और समाज को मर्यादा में रहने का संदेश दिया। रविवार को श्री चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित कथा में कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को छल-कपट, ईर्ष्या और घमंड से दूर रहने और सीमित इच्छाएं रखने की सलाह दी। श्रीराम कथा का सुनने का उद्देश्य सार्थक होता है।भजन कीर्तन के माध्यम से श्री राम कथा में श्रदालु झूम उठें। भगवान श्री राम की झांकी का अयोध्या पहुंचने पर तिलक किया। इस अवसर पर मोनू अग्रवाल, अशोक चंद्र,विपिन वर्मा, मुकेश प्रधान, विनिल वर्मा मुकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मुकेश चंद्र, विशाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बबलू चंद्र विनय अग्रवाल, अमन वर्मा, विशंभर, शर...