प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। जन सेवा समिति रामलीला नैनी मे कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं सीता-राम विवाह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। शिव धनुष भंग होने की सूचना पाकर भगवान परशुराम राजा जनक के दरबार में अत्यंत क्रोध में पहुंचते हैं। वहां परशुराम एवं लखन लाल में कटु संवाद होता है। राम अपनी विनम्रता से परशुराम का क्रोध शांत करते हैं एवं उन्हें अपने नारायण अवतार होने का संकेत देते हैं। जिसके बाद परशुराम चले जाते हैं। अगले दृश्य में सीता-राम विवाह का मनमोहक मंचन होता है। समिति के पदाधिकारी भगवान राम और माता सीता का पांव पूजन करते हैं। राजा जनक कन्यादान करते हैं। नारियां बधाई गीत गातीं हैं। उनकी मधुर-मधुर गारियों के बीच जेवनार होती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनय सिंह, सर्वेश सिंह, हरिशंकर सिंह आरएलडी दुबे, शशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.