बलिया, सितम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। शुभनगर रामलीला कमेटी की ओर से शहर के रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी मिथिला के कलाकारों ने सोमवार की रात धनुषयज्ञ लीला का मंचन किया। शुभारंभ व्यास के चौपाई और ठाकुरजी महाराज की आरती से हुआ। लीला में मिथिला के राजा जनक के निमंत्रण पर देश-विदेश के राजा पहुंचे थे, लेकिन टूटना तो दूर किसी से धनुष हिला तक नहीं, इसी बीच महर्षि विश्वामित्र के इशारे पर श्रीराम ने धनुष तोड़ जनक का संताप दूर किया। इस दौरान पहुंचे परशुराम और लक्ष्मण के बीच गरमा-गरम बहस हुई, अंतत: श्रीराम के विनम्र बातों को सुन परशुराम का क्रोध शांत हुआ। दर्शकों के जयश्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलाकारों में बिटूटू झा, कमल झा, भोला झा, रामवृक्ष झा, विजय झा, किशुन झा, जितेन्द्र झा आदि थे। सिकंदरपुर हिसं के के अनुसार कस्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.