रामपुर, सितम्बर 22 -- श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से ज्वाला नगर में राधिका कृष्ण कला मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों द्वारा रविवार की रात सीता जन्म, मुनि आगमन, ताड़का सुबाहु बध का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया। ऋषि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को लेकर ताड़का वन में पहुंचते हैं। राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र को यज्ञ करने को कहते है। धनुष बाण साधकर यज्ञ की रक्षा करने के लिए तैयार होते है। राक्षसी ताड़का यज्ञ शुरु होते ही आकर यज्ञ विध्वंश करना चाहती है। राम-लक्ष्मण को देखकर क्रोधित होती है। श्रीराम के हाथों ताड़का का वध हो जाता है। बाद में सुबाहु मारा जाता है। मिथिला नरेश राजा जनक का सीता स्वयंवर का निमंत्रण प्राप्त होने पर ऋषि विश्वामित्र श्रीराम लक्ष्मण को लेकर मिथिला नगरी के लिए रवाना होते है। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ तेजवीर यादव...