सीवान, मार्च 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्री केसरी नंदन महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा व पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ में अयोध्या से पधारी प्रिया किशोरी ने व्यासपीठ से धार्मिक व सामाजिक मूल्यों पर आधारित बात रखी। उन्होंने रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार श्रीराम ने अपने जीवन में संयम, त्याग व सेवा को अपनाया और समाज को एक दिशा दी। प्रवचनकर्ता ने बताया कि भाई-भाई को समाज में किस प्रकार रहना चाहिए, पति-पत्नी के रिश्ते की मर्यादा क्या होनी चाहिए। भाई-भाई के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न की जोड़ी भारतीय संस्कृति में प्रेम, समर्पण व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.