कुशीनगर, जनवरी 5 -- बेलवा कारखाना। रविवार की सुबह थाना चौरा खास के थानाध्यक्ष दिनेश साहनी के नेतृत्व में फाजिलनगर विकास खंड क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान में उपनिरीक्षक अनिल प्रजापति, देवीलाल, नफीस अहमद, अवनीश यादव, कांस्टेबल चंद्रमा मौर्य, दीपचंद चौहान, दिलीप चौरसिया आदि उपस्थित रहे। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शम्भू बरनवाल, राकेश साहनी, अंशुमान चतुर्वेदी, अरविंद मिश्र, आनंद उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह, धीरज तिवारी आदि स्थानीय नागरिक भी सहभागी बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...