मऊ, फरवरी 11 -- मऊ। नगर क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर पावर हाउस का आठवां वार्षिक अनुष्ठान आरंभ हो गया है। सोमवार को वार्षिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर भगवान गौरी गणेश सहित वरुण देवता के पूजन किया गया। इसके बाद प्रधान पीठ पर मां दुर्गा व भगवान बटुक भैरव के साथ सोडषोपचार पूजन एवं अंग आवरण पूजन किया गया। तत्पश्चात वाराणसी से पधारे आचार्य मनोज शास्त्री के नेतृत्व में पंडित पंकज शास्त्री, बृज किशोर, जितेंद्र त्रिपाठी, दीपक गर्ग के द्वारा नौचंडी पाठ का श्री गणेश किया गया। मुख्य पुजारी अभीचल पांडेय उर्फ गोलू महाराज ने बताया कि यह वार्षिक अनुष्ठान 14 फरवरी को महा रुद्राभिषेक और महायज्ञ के साथ सम्पन्न होगा। वहीं 15 फरवरी रविवार की सायं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.