प्रयागराज, जनवरी 19 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) का मुक्ताकाशी मंच सोमवार को भक्तिरस और लोकधुनों से सराबोर रहा। केंद्र में चल रहे नाद ब्रह्म शिल्प मेले के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या में पहली प्रस्तुति भजन गायक विकास श्रीवास्तव की रही, उन्होंने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं व श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... जैसे भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रोता झूम उठे। फिर गायक ने लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे व गंगा जी के पनियां मैया... की मनमोहक प्रस्तुति दी। भोजपुरी गायक मनोज सिंह ने सोना कै चिरइयां हमरो देश रे मितवा, भइया ना आइलें बड़ी देर हो गइल व खाली हाथ जाई कइसे... जैसे गीतों की प्रस्तुति से समां बाधा। श्रीनारायण त्रिपाठी ने बांसुरी वादन की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में पांच प्...