सोनभद्र, जनवरी 4 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार को भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का सजीव एवं भावनात्मक चित्रण किया गया। कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने अत्यंत रोचक शैली में श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। जैसे ही भगवान राम के जन्म का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अनैतिकता, अधर्म, भ्रष्टाचार, चरित्रहीनता और अहंकार बढ़ता है, तब-तब प्रभु मानव रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम जगत के पालक और सृष्टि के नियम के एक महत्वपूर्ण तत्व हैं, जिन्होंने साकार रूप धारण कर अयोध्या में राजा दशरथ के घर जन्म लिया। रामकथा मनुष्य को आध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.