जामताड़ा, फरवरी 11 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ प्रारंभ हो गया। इस महायज्ञ के आयोजन को लेकर करमदहा के दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण स्थित यज्ञ मंडप से 551 कुमारी कन्याओं द्वारा कलश निकाल कर देवलबाड़ी, नयाडीह गांव होते बराकर नदी के नवघटा घाट पहुंच कर यज्ञाचार्य आचार्य कृष्णा नंद शुक्ल के द्वारा मंत्रोचारण के साथ जल पूजन कर कलश में जल भरा गया। इसके पश्चात कुमारी कन्याओं एवं माताओं ने गाजे बाजे के साथ कतारबद्ध तरीके से माथे पर जल भरा कलश लेकर नवघटा, नयाडीह, देवलबाड़ी गांव होते पुनः करमदहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण पहुंच कर जल भरा कलश को यज्ञ मंडप में रख कर पूजा अर्चना किया। कलश यात्रा के दौरान गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.