बदायूं, नवम्बर 6 -- बिसौली, संवाददाता। श्री जनता रामलीला के मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ उनकी लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कलाकारों को सम्मानित कर रामलीला का समापन किया। श्री जनता रामलीला एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान पर आयोजित मंचन के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने एवं राज्याभिषेक के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। मंच पर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य अत्यंत आलौकिक और मनोहारी रहा। पुष्प वर्षा, जयघोष और आरती की गूंज से पूरा पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम के राजतिलक का उत्सव मनाया और प्रभु के राज्य में धर्म, सत्य और प्रेम की स्थापना का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.