बदायूं, जनवरी 7 -- बिसौली। सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के मैदान पर चल रही नो दिवसीय श्रीराम कथा राम राज तिलक के साथ संपन्न हुई। कथा वाचक प्रेममूर्ति पंकज मिश्र ने कथा का संजीव वर्णन किया। बताया श्रीराम कथा में राम के राजतिलक का प्रसंग रामायण के उत्तरकांड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो वनवास के बाद, लंका विजय के पश्चात, भगवान राम के अयोध्या लौटने और राजा बनने की घटना है। जहां उनके राज्याभिषेक से तीनों लोकों में सुख-शांति फैल जाती है, सभी शोक दूर होते हैं और राम राज की स्थापना होती है। कथा के अंतिम दिवस के अवसर पर मुख्य यजमान सत्य देव मिश्रा, गोविंद मिश्रा, पंडित श्याम पाल पाठक, बृजेश शंखधार, सत्य पाल शर्मा, सुभाष चौधरी, पंकज शर्मा, टिंकू कटिया, रामबहादुर शंखधार, मनोहर गुप्ता, विनीत कटिया, हरद्वारी लाल, नीरज शर्मा, उषा मिश्रा आदि थे।...